रीवा संजय गांधी अस्पताल में भीड़ पर सख्ती, अब सिर्फ एक अटेंडर को मिलेगी मरीज संग जाने की अनुमति

0 219

रीवा संजय गांधी अस्पताल में भीड़ पर सख्ती, अब सिर्फ एक अटेंडर को मिलेगी मरीज संग जाने की अनुमति

 

रीवा।

संभाग के सबसे बड़े संजय गांधी अस्पताल में इन दिनों मरीजों के साथ बढ़ती अटेंडरों की संख्या ने प्रबंधन की परेशानी बढ़ा दी है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, एक मरीज के साथ 4 से 5 परिजन आ रहे हैं, जिससे अस्पताल परिसर और वार्डों में भारी भीड़ का माहौल बन रहा है। यह स्थिति न केवल व्यवस्था को प्रभावित कर रही है बल्कि अन्य मरीजों और उनके परिजनों के लिए भी असुविधा का कारण बन रही है।

 

अस्पताल प्रबंधन ने अब इस पर सख्ती करने का निर्णय लिया है। नियम के अनुसार एक मरीज के साथ केवल एक ही अटेंडर रह सकेगा। हां, जरूरत पड़ने पर परिजन शिफ्ट बदलकर या बारी-बारी से मरीज के साथ रह सकते हैं।

 

अस्पताल के सीएमओ डॉ. यत्नेश त्रिपाठी ने कहा कि, “हम मरीजों और उनके परिजनों की भावनाओं को समझते हैं, लेकिन भीड़ बढ़ने से अस्पताल की व्यवस्थाएं बिगड़ जाती हैं। वार्ड में जगह कम पड़ जाती है और अन्य मरीजों को इलाज के दौरान परेशानी होती है। कई लोग तो केवल समय बिताने के लिए अस्पताल में बैठ जाते हैं, जिससे स्थिति और जटिल हो जाती है।”

 

अस्पताल प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अब इस नियम का कड़ाई से पालन कराया जाएगा ताकि मरीजों को बेहतर और सुगम चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment