डिंडोरी पुलिस की बड़ी सफलता: मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, वाहन बरामद

0 383

डिंडोरी पुलिस की बड़ी सफलता: मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, वाहन बरामद

डिंडोरी। 📅 दिनांक 09 सितंबर 2025

जिला डिंडोरी में थाना कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

फरियादी गणेश यादव निवासी शांति नगर ने 01 सितंबर की दरम्यानी रात को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी मोटरसाइकिल क्रमांक MP-52 MB 3001 अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ली गई है। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की।

 

जांच के दौरान पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया –

1️⃣ धनेश्वर पिता किशोरी लाल यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी भैंसवाही।

2️⃣ जगदीश पिता जीवन लाल बर्मन, उम्र 24 वर्ष, निवासी भैंसवाही।

 

आरोपियों के कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर विधिवत जप्त की गई। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।

 

🔹 इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली श्री दुर्गा प्रसाद नगपुरे के मार्गदर्शन में

स.उ.नि. अखिलेश श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक आदित्य शुक्ला, आरक्षक श्याम तिवारी, आरक्षक नीलेश साहू एवं आरक्षक हेमंत झरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

👉 पुलिस टीम के इन संयुक्त प्रयासों से चोरी गई मोटरसाइकिल शीघ्र बरामद कर आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया गया।

 

📌 जिला ब्यूरो: मनोज कुमार यादव की रिपोर्ट

 

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment