मंडला कलेक्टर का आदेश, नर्मदा परिक्रमा पथ के भूमि आवंटन तीन दिवस में पोर्टल में दर्ज कराएं
मंडला कलेक्टर का आदेश, नर्मदा परिक्रमा पथ के भूमि आवंटन तीन दिवस में पोर्टल में दर्ज कराएं

(रिपोर्ट–भगवती प्रसाद दुबे, जिला ब्यूरो–मंडला)
मंडला कलेक्टर सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में नर्मदा परिक्रमा पथ एवं अन्य भूमि आवंटन संबंधी प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने ऑनलाईन वीसी के माध्यम से समस्त एसडीएम तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र के संबंधित प्रकरणों को गंभीरता से चैक करें। कुल चिन्हित 37 स्थानों में से 9 स्थानों के प्रस्ताव भूमि उपलब्ध न होने के कारण निरस्त करने के लिए प्रेषित किए जाने हैं। इन्हें एक बार पुनः चैक कर अंतिम सूची तैयार करें। उन्होंने कहा कि शेष 28 स्थलों में संबंधित भूमि आवंटित करते हुए आरसीएमएस पोर्टल पर 3 दिवस में दर्ज कराएं। बैठक के दौरान गोलमेज कक्ष में अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, सहायक परियोजना अधिकारी कपिल तिवारी मौजूद रहे। समस्त एसडीएम तथा निवास, मोहगांव, बिछिया, मंडला, नारायणगंज एवं बीजाडांडी के सीईओ जनपद पंचायत वीसी के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।