संतान सप्तमी पर श्रद्धा और आस्था से की गई संतानों की दीर्घायु की कामना

0 278

डिंडौरी –जिलेभर में शनिवार को संतान सप्तमी का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। प्रातःकाल से ही महिलाएँ व्रत रखकर संतानों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए पूजा-अर्चना में लीन रहीं।

ग्रामीण अंचलों से लेकर नगर के मंदिरों और घर-आँगनों तक पूजा-पाठ का पावन वातावरण बना रहा। महिलाएँ दिनभर निर्जला व्रत रखकर संतान सप्तमी व्रत कथा का श्रवण कर रही थीं। परंपरागत रूप से आम के पत्तों और हल्दी-कुमकुम से पूजा स्थल सजाया गया। महिलाओं ने दीयों और दीपमालाओं से भगवान सूर्यदेव एवं माता संतानेश्वरी का पूजन कर अर्घ्य अर्पित किया।

संध्या समय व्रती महिलाओं ने नदी, तालाब और कुओं के जल से अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया। पूजा के बाद महिलाओं ने अपने बच्चों को तिलक लगाकर दीर्घायु का आशीर्वाद दिया।

संतान सप्तमी के अवसर पर स्थानीय मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और हवन भी आयोजित किए गए, जहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं की सहभागिता रही

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment