बिहार कांग्रेस कार्यालय पर हमला, BJP पर आरोप
बिहार कांग्रेस कार्यालय पर हमला, BJP पर आरोप

पटना।
कांग्रेस ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वोट चोरी और चुनावी धांधली के खिलाफ जारी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ को मिल रहे व्यापक जनसमर्थन से भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बौखला गए हैं। इसी बौखलाहट में शनिवार को बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम पर हमला कराया गया।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायकों और समर्थक गुंडों ने कार्यालय पर धावा बोला, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की और कार्यालय में तोड़फोड़ की।
कांग्रेस ने कहा कि इस तरह के हमलों से पार्टी डरने वाली नहीं है। वोट चोरी और चुनावी धांधली को और मजबूती से उजागर किया जाएगा। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि जनता के अधिकारों और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा की संविधान विरोधी साजिश कभी सफल नहीं होगी।
“सत्यमेव जयते” के नारे के साथ कांग्रेस ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संकल्प दोहराया।