फर्जी नम्बर प्लेट लगा रखाड़ लेने गया हायवा पकड़ पुलिस कार्यवाही में जुटी

बीना / सोनभद्र – बीना पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत योगीचौरा में स्थित एनटीपीसी एस डैम पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर रखाड़ लेने आया हायवा के चालक और खालासी क़ो पकड़ कर पुलिस कार्यवाही में जुटी।
बता दें कि मंगलवार क़ो फर्जी नम्बर प्लेट लगे हायवा के चालक क़ो पकड़ कर जेल भेज दिया और विवेचना में जुट गयी। बीना चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार क़ो किसी ने सूचना दिया कि योगीचौरा एस डेम पर एक नम्बर का दो हायवा रखाड़ लेने आया है। मौके से पहुंच पुलिस गाड़ी क़ो कब्जे में ले लिया। चालक मौके से फरार हो गया और खलासी अजित निवासी माडा मप्र क़ो पकड़ लिया। मंगलवार क़ो चालक श्याम पनिका पुत्र सुन्दर पुत्र रंगीलाल उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी माडा मप्र क़ो पकड़ कर जेल भेज वाहन क़ो सीज कर विवेचना में जुटी।