द्वय राज्य मंत्रियों ने डैनिहा में पौधरोपण कर दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश
अब सड़कों पर नहीं, गौशालाओं में मिलेंगी गौमाता – लखन पटेल मंत्री

निराश्रित गौवंश को मिलेगा आश्रय, गौ सेवकों को होगी आर्थिक मजबूती
सीधी।
प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल तथा पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल शुक्रवार को डैनिहा पहुंचे। यहां उन्होंने वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व नपा सीएमओ मुकुटधारी सिंह के निवास पर पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।

इस मौके पर युवा समाजसेवी अभय सिंह ने बताया कि भाजपा सरकार सीधी सहित पूरे प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। द्वय मंत्रियों ने कहा कि पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को वृक्षारोपण का संकल्प लेना चाहिए और जन्मदिन या शुभ अवसरों पर पौधारोपण अवश्य करना चाहिए।
कार्यक्रम में स्थानीय सांसद रीती पाठक, भाजपा जिला अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी, गणमान्यजन एवं जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
गौशालाओं को मिलेगी मजबूती
अभय सिंह ने चर्चा में बताया कि प्रदेश सरकार ने सड़कों पर भटक रहे निराश्रित गौवंश की समस्या के स्थायी समाधान के लिए स्वावलंबी गौशाला “कामधेनु निवास” योजना शुरू की है। इसके तहत अब गौमाता सड़कों पर दुर्घटनाओं की शिकार नहीं होंगी, बल्कि उन्हें आश्रय मिलेगा।
राज्य मंत्री लखन पटेल ने कहा कि इस योजना से गौ सेवकों को धार्मिक पुण्य के साथ-साथ आर्थिक मजबूती भी मिलेगी। गौशालाओं में न्यूनतम 5000 गौवंश का पालन अनिवार्य होगा, जिनमें से 30% उन्नत दुधारू नस्ल का हो सकेगा। सरकार अधिकतम 125 एकड़ शासकीय भूमि गौशाला संचालकों को उपलब्ध कराएगी।
गौ सेवा से पुण्य और अर्थ दोनों
अभय सिंह ने बताया कि नई नीति 2025 को मंजूरी मिल चुकी है। इसके अनुसार 5000 से अधिक गौवंश होने पर प्रति 1000 अतिरिक्त गौवंश पर शासकीय भूमि और दी जाएगी। पशुपालन एवं डेयरी विभाग लैंड बैंक तैयार करेगा। इस तरह गौ सेवा अब केवल धर्म का विषय न होकर आर्थिक स्वावलंबन का माध्यम भी बनेगी।
📞 अभय सिंह, डैनिहा हाउस, सीधी – 97698 52211