कोल इंडिया आईटीआई एम्पलाईज एसोसिएशन (सीटिया) ने केक काटकर मनाया 29वां स्थापना दिवस

समारोह में आगामी संघर्ष हेतु रैली और आम सभा की बनी रणनीति।
बीना – कोल इंडिया आईटीआई एम्पलाईज एसोसिएशन (सीटिया) का 29वां स्थापना दिवस 13 अगस्तक़ो देर शाम तक उल्लास भवन, जयंत में उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। दिनभर चले इस कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 2 बजे से हुई, जिसमें संगठन के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और संगठन मंत्री का स्वागत किया गया। इस अवसर पर संगठन से जुड़ी समस्याओं और भविष्य की दिशा पर चर्चा की गई।
सभा का संचालन कर रहे प्रकाश पटेल ने बताया कि कार्यक्रम केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अजय शंकर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि केंद्रीय महामंत्री बी. के. पटेल रहे। कार्यक्रम के उपरांत उल्लास भवन से सीटिया के नवीन कार्यालय (B-26, जयंत) तक पैदल मार्च रैली निकाली गई। भारी संख्या में शामिल सदस्यों ने नारों के साथ रैली के उपरांत ध्वजारोहण और कार्यालय का उद्घाटन केक काटकर किया। इस आम सभा में आगामी कार्यक्रम की रणनीति और संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुए, विशेष रूप से औद्योगिक विवाद अधिनियम 2020 के मद्देनजर संगठन के चुनावी तैयारी और मजदूर एकता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय कोषाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, एनसीएल संरक्षक आरटी राय, अध्यक्ष प्रकाश पटेल, महामंत्री अरविंद शाह, संयुक्त महामंत्री प्रशांत सिंह, मीडिया प्रभारी सुशील पटेल, जयंत क्षेत्र अध्यक्ष राकेश विश्वकर्मा, सचिन, सुजान सिंह तोमर सहित समस्त परियोजनाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अरविंद शाह एवं समन्वय संगठन पदाधिकारियों ने किया। अंत में सभा अध्यक्ष श्री प्रकाश पटेल महोदय ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन दिया। रात्रि भोज के साथ स्थापना दिवस समारोह का समापन हुआ।