भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में रक्तदान अभियान – 31 बार रक्तदान कर चुके कार्यकर्ता कपिल सोनी,बने समाज के प्रेरणा स्तंभ,वही पूर्व भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष संजय सोनी ने रक्तदान कर बचाई दूसरे की जान,

0 251

सीधी। आज भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर मानव सेवा का अद्भुत उदाहरण पेश करते हुए रक्तदान किया। यह अभियान न केवल जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवन रक्षक साबित हुआ, बल्कि समाज में सेवा भाव और जिम्मेदारी का संदेश भी लेकर आया।

भारतीय मजदूर संघ जिला उपाध्यक्ष विकास नारायण तिवारी ने बताया कि संगठन के सक्रिय और समर्पित सदस्य संजय सोनी ने आज रक्तदान कर एक जरूरतमंद मरीज की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि हमारे संगठन के सदस्य हमेशा सेवा कार्यों में अग्रणी रहते हैं और यही हमारी असली पहचान है।

विकास नारायण तिवारी ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि संगठन में ऐसे भी कार्यकर्ता हैं जो वर्षों से लगातार रक्तदान करते आ रहे हैं और समाज के लिए मिसाल बन गए हैं। कपिल सोनी, जो सीधी मड़वास रोड स्थित रामपुर पुरानी सीधी के निवासी हैं, अब तक 31 बार रक्तदान कर चुके हैं। हर बार उन्होंने बिना किसी स्वार्थ और लालच के जरूरतमंदों की मदद करने रहते है। उनका यह सेवा भाव न केवल भारतीय मजदूर संघ के लिए, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।

कपिल सोनी का मानना है कि “रक्तदान किसी भी व्यक्ति द्वारा किया जाने वाला सबसे बड़ा उपहार है, क्योंकि यह सीधे किसी की जिंदगी बचाता है।” उनका यह समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणा है कि व्यस्त जीवन के बीच भी हम थोड़े समय और साहस से किसी की जिंदगी में रोशनी ला सकते हैं।

भारतीय मजदूर संघ ने इस अवसर पर संदेश दिया कि “रक्तदान महादान है” और यह जीवन बचाने का सबसे सरल, सुरक्षित और श्रेष्ठ तरीका है। संगठन ने सभी नागरिकों से अपील की कि जब भी अवसर मिले, रक्तदान जरूर करें, क्योंकि एक यूनिट रक्त किसी के पूरे जीवन की डोर थाम सकता है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment