हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भाजपा ने जिलेभर में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा,भाजपा जिला अध्यक्ष सहित विधायक हुए शामिल,

सीधी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल एवं मुख्य मंत्री डॉ मोहन यादव जी के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश संगठन के मंसानुरुप आयोजित तिरंगा यात्रा राष्ट्र भक्ति, एकता और गर्व का संदेश जन जन तक पहुचाने के संकल्प के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अगुआई और सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक,सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक के मुख्य आतिथ्य मे कुचवाही, बरम बाबा, बहरी एवं मायापुर मे भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
शानदार तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हेमंत खंडेलवाल, जिंदाबाद के कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारे लगाए। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं का जोश हाई रहा।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुवे ने बताया कि सिहावल विधानसभा के बहरी और मयापुर मंडल मे मंडल अध्यक्ष बहरी पुष्पेन्द्र पाण्डेय,युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष निसांत मिश्रा,मायापुर मंडल अध्यक्ष शिवकुमारी जायसवाल, पुनीत पाण्डेय , दिलीप सोनी, अशोक शुक्ला, विक्रमादित्य मिश्रा, गोपाल द्विवेदी,राजकुमार नेटी,श्यामलाल यादव,रविशंकर पाठक, संजय सिंह, विश्नु प्रधान, रितेश गुप्ता, सुभाकर द्विवेदी, संतोष साहू, विनय द्विवेदी, पिंटू पाठक,अवधेश सिंह,राजबहोर द्विवेदी, राकेश उपाध्याय,अनुसुइया शुक्ला, बृजमोहन साहु,पंचराज वर्मा,अनिल पाण्डेय, छविलाल कोल,अखिलेश द्विवेदी, दिवाकर द्विवेदी, कविता तिवारी, नीरज सिंह, देवी शंकर सिंह इसके साथ है सीधी विधानसभा के बरम बाबा और कुुुचवाही मंडल में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंद्रशरण सिंह चौहान, वरिष्ठ नेता देवेन्द्र त्रिपाठी विश्वबंधु धर द्विवेदी, पुनीत नारायण शुक्ला , रघुराज सिंह, मंडल अध्यक्ष सुवेदास यादव प्रदीप शुक्ला, विनोद साकेत, पुष्पराज सिंह, भानू पाण्डेय, विजय साहू, राममनोहर सिंह, संतलाल यादव, पवन यादव, मुकेश पाण्डेय, विकास शुक्ला, प्रयास उपाध्याय , जनपद सदस्य संतोष सिंह , सरपंच मनोज बैगा , रोशन वर्मा,
अमरजीत सिंह , धर्मराज साकेत , रामसिया यादव छत्रपति शुक्ला, संजय गुप्ता , विनोद जायसवाल, विनोद गुप्ता एवं पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।