सीधी जिले के रामपुर नैकिन ब्लॉक अंतर्गत कुशमहर पंचायत में नल-जल योजना बनी मजाक, 3 लाख लीटर की टंकी आज तक पानी को मोहताज पड़ी 

0 292

सीधी। रामपुर ब्लॉक के कुशमहर पंचायत में मुख्यमंत्री नल-जल योजना के तहत बनाई गई 3 लाख लीटर क्षमता वाली पानी की टंकी आज तक पानी के लिए तरस रही है। सवाल उठता है कि जब टंकी में कभी पानी भरा ही नहीं गया तो करोड़ों की लागत का फायदा क्या ?

ग्रामीणों का आरोप है कि यह टंकी केवल नाम मात्र की है। न इसमें कभी पानी भरा गया, न ही किसी घर तक पानी पहुंचा। जबसे यह टंकी बनी तबसे जिम्मेदार विभाग ने इसे शुरू करने में अब तक कोई रुचि नहीं दिखाई।

राजीव सिंह ‘राजू’ ने बताया कि योजना के नाम पर लाखों-करोड़ों खर्च हो गए, लेकिन हकीकत यह है कि ग्रामीण आज भी पानी के लिए पुराने साधनों पर निर्भर हैं। इसके अलावा, टंकी के चारों तरफ फैला अतिक्रमण भी गंभीर खतरा बना हुआ है। यहां कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है, लेकिन प्रशासन की आंखें इस ओर बंद हैं।

आखिर योजना का पैसा कहां गया? टंकी खाली क्यों है? अतिक्रमण हटाने और टंकी को चालू करने में देरी क्यों हो रही है? जिम्मेदार चुप क्यों हैं?

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस टंकी को चालू कर घर-घर पानी की आपूर्ति नहीं की गई और अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो वे बड़े आंदोलन की तैयारी करेंगे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment