5 अगस्त का दिन ऐतिहासिक, निष्ठा पूर्वक पार्टी सेवा का ले संकल्प — प्रदेश मंत्री पाण्डेय

तिरंगा यात्रा एवं विभाजन विभीषिका को शानदार ढंग से करें आयोजित — देव कुमार
भाजपा नगर मंडल की कामकाजी बैठक संपन्न
सीधी। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की कामकाजी बैठक भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता और मऊगंज जिला संगठन प्रभारी के के तिवारी की विशिष्ट उपस्थिति में संपन्न हुई।
मंडल की कामकाजी बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय ने कहा कि आज का दिन कई मामलों में ऐतिहासिक है। जहां हुए बलिदान मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है का उद्घोष करने के साथ भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 और 35 ऐ समाप्त कर, आज ही के दिन ऐतिहासिक फैसला लिया वही रामलाल हम आएंगे, मंदिर भव्य बनाएंगे के संकल्प को पूर्ण करते हुए आज ही के दिन भव्य और दिव्य प्रभु श्री राम लाल के मंदिर का भूमि पूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों हुआ था। आज के इस पावन दिवस पर सभी पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पार्टी द्वारा दिए गए सभी जिम्मेवारियों को निष्ठा पूर्वक करने का संकल्प ले। आगामी दिनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को शानदार ढंग से संपादित करें।
जिला संगठन प्रभारी प्रभारी श्री पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं को संगठन कला के विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से गुण सिखाए। श्री पाण्डेय ने सोशल मीडिया के सही उपयोग को विस्तार से समझा। राम जन्मभूमि के भूमि पूजन एवं एवं धारा 370 की समाप्ति के उपलक्ष्य में मिठाइयां बाटकर, एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री के रूप में रिकॉर्ड कार्यकाल पूरा करते हुए अमित शाह जी को बधाइयां दी।
अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आगामी दिनों में शानदार तिरंगा यात्रा एवं 14 अगस्त को विभाजन विभिषिका जैसे कार्यक्रमों को शानदार ढंग से प्रत्येक मंडल आयोजित करें। इसके लिए जिले के सभी मंडलों में मंडलों की बैठक में विस्तृत योजना तैयार हो रही है। जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि मंडल समितियां, शक्ति केंद्र और बूथ समितियां की शानदार बैठक आयोजित कर, सभी कार्यक्रमों को दायित्व विभाजन के साथ योजना रचना करें।
बैठक में भाजपा वरिष्ठ नेता और मऊगंज जिला संगठन प्रभारी के के तिवारी ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष पंकज पाण्डेय ने करते हुए सभी कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से संपन्न करने की बात कही।
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आरोपित किये पौधे
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय ने भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान और के के तिवारी की विशिष्ट उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम के तहत दर्जनों पौधे अर्पित किए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष अनिल पाण्डेय, अमलेश्वर चतुर्वेदी, संदीप द्विवेदी, जिला महामंत्री अशोक पटेल, विनोद साकेत, वरिष्ठ भाजपा नेता विश्व बंधु द्विवेदी, कमल कामदार ,जिला मंत्री अमित प्रधान, सुनीता रानी वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, राकेश सिंह, पुनीत नारायण शुक्ला, मोर्चे के जिला अध्यक्ष निशांत मिश्रा, पूनम सोनी, राकेश मौर्य, प्रमोद मिश्रा, मुनिराज विश्वकर्मा, हरिनाथ सिंह, शिवदान साकेत, पुष्पराज सिंह चौहान, अन्नू पाण्डेय, कंचन केसरी, दिनेश गुप्ता, पार्षद शोभा देवी, हीरालाल कोरी, श्रवण सिंह, मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, रामनरेश मिश्रा, संगीता सिंह चौहान, रन्नू साकेत, संदीप मिश्रा रिंकू सहक पार्टी पदाधिकारी और मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।