बहुत बड़ी खबर -उत्तरकाशी में प्रकृति का कहर, बादल फटने से त्रासदी,मलवा आया, गांव बहा ले गया

0 299

 

*रिपोर्ट – नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा*

 

 

उत्तरकाशी के हर्षिल के धराली में अचानक बादल फटने से हाहाकार मचा हुआ है। बादल फटने से ऐसा मलवा आया कि पूरा गांव ही बहा ले गया । बादल फटने से कई लोगों के लापता तथा मौत के मुंह में समा जाने की आशंका बनी हुई है।बादल फटने के बाद चारों ओर मची चीख पुकार। गृह मंत्री के आदेश पर एसडीआरएफ की टीम रवाना हो गई है। युद्ध स्तर पर बचाव राहत कार्य जारी है।हर्षिल को उत्तराखंड की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक माना जाता है। “राम तेरी गंगा मैली” पिक्चर की शूटिंग राज कपूर ने हर्षिल की ही खूबसूरत बादियों में की थी।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने इस कुदरत के कहर पर दुख जताते हुए पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही हर संभव मदद करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि मदद में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मुख्यमंत्री धामी धराली में बादल फटने से हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment