जिला आपूर्ति अधिकारी श्री नागेंद्र सिंह को सेवा निवृत्त होने पर दी गई भावभीनी विदाई ,कलेक्टर ने शाल एवं श्री फल से किया सम्मानित,

0 216

जिला आपूर्ति अधिकारी श्री नागेंद्र सिंह के अर्धवार्षिकी सेवानिवृत्त की आयु पूर्ण होने से 31 जुलाई को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में कलेक्टर श्री स्वरोचिष सोमवंशी द्वारा शाल और श्रीफल भेंट कर श्री सिंह को सम्मानित किया गया।

कलेक्टर द्वारा जिला आपूर्ति अधिकारी श्री सिंह की कार्य कुशलता एवं प्रशासनिक क्षमता की सराहना करते हुए सार्वजनिक वितरण प्रणाली, उज्ज्वला गैस योजना के सफल क्रियान्वयन, रबी एवं खरीफ उपार्जन, सी.एम.हेल्पलाइन के निराकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को याद करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दी गई। जिला आपूर्ति अधिकारी श्री सिंह द्वारा उनके शासकीय सेवा में रहते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।

उल्लेखनीय है कि जिला आपूर्ति अधिकारी श्री सिंह की शासकीय सेवा यात्रा 02 जनवरी 1989 में खाद्य निरीक्षक के पद पर जबलपुर से प्रारंभ कर सतना, कटनी जिले में कार्य किया। उनकी पदोन्नति अगस्त 2015 में जिला आपूर्ति अधिकारी के पद पर हुई। अपने 36 वर्ष से अधिक के कार्यकाल में आपने जिला आपूर्ति अधिकारी सतना एवं सीधी के रूप में सेवाएं दी हैं। 

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अंशुमन राज, डिप्टी कलेक्टर श्री एस पी मिश्रा, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री राजेश सिंह, श्री संदीप तिवारी, श्री आर एम शुक्ल, श्री अभिषेक सनोडिया, पारिवारिक सदस्य सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment