नशे से दूरी है ज़रूरी” अभियान का भव्य समापन, डिण्डौरी जिले में एकजुटता से ली गई नशा मुक्ति की शपथ,

0 372

 

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट,

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार “नशे से दूरी है ज़रूरी” जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत डिण्डौरी जिले में आज समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम रक्षित केन्द्र, डिण्डौरी पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया, जहाँ विशेष शपथ ग्रहण समारोह एवं जनजागरूकता रैली का आयोजन हुआ।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी श्रीमति वाहनी सिंह की अध्यक्षता में समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से नशामुक्ति की शपथ ली तथा समाज को भी नशामुक्त बनाने में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम में एसडीओपी डिण्डौरी श्री सतीष द्विवेदी, डीएसपी महिला सुरक्षा श्री पुरूषोत्तम मरावी, थाना प्रभारी कोतवाली श्री दुर्गा प्रसाद नगपुरे, थाना प्रभारी यातायात श्री सुभाष उईके, प्रभारी रक्षित निरीक्षक श्री कुंवर सिंह ओलाडी सहित अनेक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, नशा मुक्ति केंद्र के पदाधिकारी एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

जिले के सभी थाना एवं चौकियों में भी अभियान के समापन के तहत विविध गतिविधियाँ आयोजित की गईं:

थाना गाड़ासरई: ग्राम बोन्दर बाजार में जनसमुदाय को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा बच्चों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई और हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

चौकी अमरपुर: ग्रामीणों, रक्षा समिति सदस्यों और पुलिस स्टाफ से हस्ताक्षर कराकर नशामुक्ति का संकल्प लिया गया।

थाना करंजिया: शासकीय महाविद्यालय करंजिया में जागरूकता रैली आयोजित की गई जिसमें 40 से 50 छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण सम्मिलित हुए।

चौकी विक्रमपुर: ग्राम दर्री मोह में ग्रामीणों को नशे से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया गया।

चौकी बिछिया: शासकीय बालक छात्रावास बिछिया में बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव समझाकर उन्हें जागरूक किया गया।

चौकी गोपालपुर: स्थानीय लोगों को हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से नशा न करने की शपथ दिलाई गई।

इस अभियान ने जिलेभर में जन-जागरूकता की नई ऊर्जा का संचार किया, जिससे समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में सशक्त पहल हुई।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment