पुराने बस स्टैंड पर खुलेआम शराबखोरी पर शिवसेना सख्त,* *चलाया जागरूकता अभियान

0 353

शहर से बाहर हों शराब भट्टियां जल्द चलेगा व्यापक विरोध अभियान – विवेक पांडे

28 जुलाई।सीधी शहर के पुराने बस स्टैंड परिसर में सार्वजनिक रूप से शराब का सेवन कर रहे लोगों पर शिवसेना ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार रात करीब 8 बजे शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विवेक पांडे अपनी टीम के साथ पुराने बस स्टैंड पहुंचे और वहां खुलेआम शराब पी रहे व्यक्तियों को फटकार लगाते हुए सख्त हिदायत दी।

श्री पांडे ने कहा कि बस स्टैंड यात्रियों के लिए सार्वजनिक स्थल है, जहां इस तरह का कृत्य बेहद शर्मनाक और अस्वीकार्य है। यहां हमारी आपकी बहन बेटियां बस के इंतजार में रात गुजारती रहती हैं छोटे बच्चों पर बुरा असर पड़ता है उन्हें काफी समझाइश दिया गया साथ ही कहा कि “यह जगह यात्रियों के बैठने और आमजन की सुविधा के लिए बनी है, न कि शराबियों का अड्डा बनाने के लिए। रोजाना बड़ी संख्या में लोग यहाँ खुलेआम शराब पीते हैं,  

शिवसेना ने मौके पर मौजूद ठेले व विक्रेताओं को भी चेताया कि वे अपने ठेलों के पास इस तरह की गतिविधियों को बढ़ावा न दें, अन्यथा उन्हें भी विरोध झेलना पड़ेगा। श्री पांडे ने कहा कि यह केवल चेतावनी है, अगली बार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जल्द चलेगा ‘शराब भट्ठी हटाओ अभियान’

श्री पांडे ने यह भी घोषणा की कि शहर के बीचों बीच स्थापित शराब दुकानों और भट्टियों को लेकर शीघ्र ही एक बड़ा जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा, “शहर के अंदर मौजूद ये शराब भट्टियां आए दिन विवाद और सामाजिक समस्याओं का कारण बन रही हैं। हम जिला प्रशासन से मांग करेंगे कि इनका संचालन शहर से बाहर किया जाए।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन ने इस मांग पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया, तो शिवसेना एक बड़े पैमाने पर मोर्चा खोलेगी। “हम इस नशे के खिलाफ अपने संघर्ष को किसी भी हाल में थमने नहीं देंगे,” 

प्रमुख रूप से अभियान उपरांत प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे, जिलाध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल उर्फ भोले, जिला मंत्री आशीष मिश्रा, नगर सचिव अरविंद अवधिया, नगर सह सयोजक राजन मिश्रा सजन कुमार सहित कई शिव सैनिक साथ में मौजूद रहे,

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment