उप निर्वाचन 2025: ग्राम पंचायत धानी से अशोक व मझौलीपाठ से चंदा पनिका सरपंच पद पर निर्वाचित
सिंगरौली, 26 जुलाई 2025

जनपद पंचायत चितरंगी के ग्राम पंचायत धानी एवं जनपद पंचायत बैढ़न के मझौलीपाठ में सम्पन्न उप निर्वाचन 2025 (पूर्वार्ध) के नतीजों की घोषणा कर दी गई है। ग्राम पंचायत धानी से श्री अशोक ने 586 मत प्राप्त कर विजय हासिल की।
धानी पंचायत के चुनाव परिणाम इस प्रकार रहे:
अशोक – 586 मत (निर्वाचित)
कुलदीप पाठक – 471 मत
प्रदीप कुमार पाठक – 204 मत
नरेन्द – 56 मत
निचकऊ सिंह – 19 मत
नोटा – 26 मत
वहीं, जनपद पंचायत बैढ़न अंतर्गत ग्राम पंचायत मझौलीपाठ से चंदा पनिका ने 367 मत प्राप्त कर सरपंच पद पर जीत दर्ज की।
मझौलीपाठ के मत परिणाम:
चंदा पनिका – 367 मत (निर्वाचित)
हीरा सिंह – 303 मत
राम भजन अगरिया – 264 मत
पतिराज सिंह – 102 मत
बंशपति – 71 मत
नोटा – 23 मत
निर्वाचन शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। मतगणना प्रक्रिया पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न की गई। विजयी प्रत्याशियों को ग्रामवासियों सहित प्रशासन की ओर से बधाइयाँ दी गई हैं।