Breaking News

जहानाबाद कारगिल चौक पर फर्स्ट बिहार न्यूज़ चैनल द्वारा सत्ता संग्राम का किया गया आयोजन

0 635

_______________________________________ जहानाबाद के कारगिल चौक पर फर्स्ट बिहार न्यूज़ चैनल द्वारा सत्ता संग्राम का आयोजन किया जिसमें इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल एवं एनडीए के सभी घटक दलों के नेताओं ने भाग लिया करीब घंटों चली सत्ता संग्राम में फर्स्ट बिहार न्यूज़ चैनल के पत्रकारों द्वारा उपस्थित सभी दलों के नेताओं से बिहार के दशा और दिशा एवं विकास संबंधी बात पूछते हुए अगली मुख्यमंत्री के बारे में जायजा लिया, उपस्थित लोगों ने बारी बारी से मीडिया के कमरे के समक्ष अपनी-अपनी दलों की बात राखी रखते हुए एनडीए के नेताओं ने कहा कि हमारी सरकार है और रहेगी ,वहीं इंडिया गठबंधन के नेताओं ने एक स्वर में इंडिया गठबंधन वाली सरकार में हुए विकास एवं शिक्षा, रोजगार, जैसे अनेकों विकास की बात को रखते हुए कहा कि अबकी बार तेजस्वी सरकार ,2025 में परिवर्तन तय है और इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी एवं तेजस्वी प्रसाद यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। मौके पर उपस्थित एससी /एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि आजादी के 78 वर्ष बाद भी देश का एक बहुत बड़ी दलितों की आबादी मुख्य धारा से दूर है, एवं शिक्षा रोजगार से वंचित है, करोड़ों दलित बेघर है, आज भी बड़ी संख्या में लोग खानाबदोश जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं, जिसका कोई ठिकाना नहीं है, बाबा साहब ने जो संवैधानिक अधिकार दिय थे उसे भी धीरे-धीरे समाप्त की जा रही है। विदित हो कि एससी,/ एसटी को प्रोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था थी, जिस पर सरकार द्वारा रोक लगाते हुए अन्य लोगों को प्रोन्नति दे दी गई है ,और एससी-एसटी के प्रोन्नति को फ्रीज कर दिया गया है ,वही अनुसूचित जाति/ जनजाति में अन्य जातियों को जोड़कर एससी-एसटी के हक अधिकार में हकमारी करने की साजिश की जा रही है ,सरकार से हमारी मांग है कि दलितों की जो संवैधानिक अधिकार है, उसके तहत यथाशीघ्र प्रोन्नति में आरक्षण बहाल की जाए, एससी/ एसटी कोटि में अन्य जातियों को जोड़ना बंद किया जाए ,शिक्षा से वंचित एससी/ एसटी के लोगों को विशेष रूप से निशुल्क आवासीय व्यवस्था कर स्नातक तक पढ़ाई की व्यवस्था की जाए, और दलितों पर हो रहे शोषण, हत्या ,बलात्कार पर यथाशीघ्र रोक लगाई जाए एवं एससी/ एसटी थानों में शत-प्रतिशत पुलिस एवं पुलिस पदाधिकारी की पदस्थापन केवल एससी /एसटी के लोगों को की जाए, पून: पूर्व की तरह एससी एसटी के छात्र छात्राओं को फिस के अनुसार छात्रवृत्ति की व्यवस्था की जाए, आबादी के अनुसार एससी /एसटी के कर्मचारी, पदाधिकारी को डीएम, एसपी, DJ, CJ,थाना अध्यक्ष ,डीएसपी , एसडीम,BDO सीओ,एवं अन्य प्रमुख पदों पर उचित हिस्सेदारी के अनुसार पदस्थापन की व्यवस्था की जाए। क्लोजिंयम सिस्टम को समाप्त करते हुए न्यायिक सेवा का गठन किया जाए एवं प्रत्येक न्यायिक सेवा की नियुक्ति में आरक्षण की व्यवस्था की जाए । निजी क्षेत्र में आरक्षण की व्यवस्था की जाए, हिस्सेदारी के अनुसार औद्योगिक प्रतिष्ठानों का स्वामित्व बनाया जाए, बड़े-बड़े ठेकेदारी में भी आरक्षण की व्यवस्था कर तमाम क्षेत्रों में सम्मान और प्रतिष्ठा के साथ एससी एसटी को प्रतिनिधित्व की व्यवस्था की जाए ।सत्ता संग्राम कार्यक्रम में भाग लेने वालों में राजद के प्रधान महासचिव परमहंस राय, जिला महासचिव विनोद यादव एवं रमेश यादव ,उपाध्यक्ष मृत्युंजय यादव, सरोज देवी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरिनारायण द्विवेदी ,अशोक प्रियदर्शी ,चंद्रिका प्रसाद मंडल, भाजपा के विजय कुमार सत्कार, जदयू के राजू पटेल ,मुरारी यादव ,मधेश्वरी यादव ,शंभू जी, राजद नेता रंजीत कुमार, मनोज यादव, अमरजीत कुमार, राजेश कुमार अधिवक्ता, जनसुराज के प्रशांत यादव समेत सैकड़ो लोग उपस्थित हुए।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment