प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल का सीधी दौरा कार्यक्रम जारी

जिला सत्कार अधिकारी ने जानकारी देकर बताया है कि श्री दिलीप जायसवाल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कुटीर एवं ग्रामोद्योग मध्यप्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जिला सीधी दिनांक 24.07.2025 को सीधी आयेंगे।
प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल दिनांक 24.07.2025 को सुबह 9.30 बजे सीधी सर्किट हाउस पहुंचेगे।
वह सर्किट हाउस में सुबह 11 बजे जनप्रतिनिधियों/गणमान्य नागरिकों एवं जन सामान्य से भेंट करेंगे।
प्रभारी मंत्री दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के समस्त विभागों की समीक्षा बैठक लेंगे।
इसके पश्चात प्रभारी स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। प्रभारी मंत्री सायं 6 बजे सीधी से जिला रीवा के लिए प्रस्थान करेंगे।