जिले में संचालित पेट्रोल पंपों की जांच सतत जारी अब तक 07 पंपों का हुआ निरीक्षण,

0 507

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

डिंडौरी : 18 जुलाई, 2025

कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या के मार्गदर्शन में जिले में संचालित पेट्रोल पंपों की जांच हेतु गठित टीम द्वारा सतत कार्यवाही की जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत अब तक जिले के 07 पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया जा चुका है।

जांच के दौरान पेट्रोल पंपों के भूमिगत टैंकों में पानी के रिसाव की जांच की गई तथा पानी मिश्रण परीक्षण किया गया। इसके साथ ही पंप पर लगे अग्निशामक यंत्रों की स्थिति, विस्फोटक लाइसेंस की वैधता, हवा-पानी एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं, साफ-सफाई की व्यवस्था तथा डीजल-पेट्रोल की दैनिक डेंसिटी जांच, स्टॉक संग्रहण और 5 लीटर माप जार से डिलीवरी की सटीकता का भी परीक्षण किया गया।

 जांच में किसी भी पेट्रोल पंप पर पानी की मिलावट नहीं पाई गई है, जो उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। कलेक्टर के निर्देशन में जिले के शेष पेट्रोल पंपों का निरीक्षण भी नियमानुसार जारी रहेगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment