“अभियान के तीसरे दिन सीधी जिले में गूंजा नशामुक्ति का संदेश – हजारों छात्र-छात्राओं ने लिया संकल्प”
"‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान ने पकड़ी रफ्तार, जन-जागरूकता के बने उदाहरण"

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित प्रदेशव्यापी विशेष अभियान *”नशे से दूरी- है जरूरी”* के अंतर्गत, पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव तथा समस्त एसडीओपी व थाना/चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में आज दिनांक 17 जुलाई 2025 को *अभियान के तीसरे दिन* जिले के विभिन्न विद्यालयों में नशामुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इन कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया तथा सभी को “नशा न करने एवं समाज को नशामुक्त बनाने की सामूहिक शपथ” दिलाई गई। साथ ही, नशा मुक्ति रथ के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।
*📍प्रमुख कार्यक्रमों का विवरण इस प्रकार है:*
कोतवाली सीधी: उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-2 में 600 छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में शपथ कार्यक्रम।
थाना जमोड़ी: हाई स्कूल सिरसी एवं बरम बाबा में 300 विद्यार्थियों व शिक्षकों की सहभागिता।
महिला थाना: कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 250 छात्राओं व शिक्षिकाओं को संबोधित किया गया।
थाना अमिलिया: विद्यालय अमिलिया में 200 छात्रों एवं शिक्षकों की उपस्थिति।
थाना सेमरिया: हाई स्कूल बेल्दह में 200 छात्र-शिक्षकों की सहभागिता।
चौकी टिकरी (थाना मड़वास): विद्यालय टिकरी में लगभग 300 छात्र-शिक्षकों की भागीदारी।
थाना कुसमी: एकलव्य विद्यालय टमसार में 200 छात्र-शिक्षक जागरूकता सत्र में सम्मिलित हुए।
थाना भुईमाड़: हाई स्कूल पुरायडोल में 150 छात्र-शिक्षकों को नशा मुक्ति का संदेश दिया गया।
इस अभियान का उद्देश्य युवाओं में नशे के विरुद्ध चेतना जागृत कर उन्हें स्वस्थ, सशक्त व जागरूक नागरिक बनाना है।