ग्राम न्यायालय पनवार में किया गया विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

0 489

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी के अध्यक्ष श्री प्रयाग लाल दिनकर के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री मुकेश कुमार शिवहरे, श्री सोनू जैन न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सीधी, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मनीष कौशिक द्वारा दिनांक 14 जुलाई 2025 विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन ग्राम न्यायालय पनवार में आयोजित किया गया। उक्त जागरूकता शिविर में श्री शिवहरे ने उपस्थित को जानकारी देते हुये नालसा एवं सालसा द्वारा संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन कराये जाने हेतु आवश्यक कदम उठाये जाने पर बल दिया गया। साथ ही निर्बल, जरूरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सलाह एवं सहायता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से उपलब्ध कराये जाने हेतु कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। 

 उक्त विधिक जागरूकता शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी के सचिव श्री मुकेश कुमार शिहवेर, श्री सोनू जैन न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सीधी, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मनीष कौशिक सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment