जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक 16 जुलाई को
सिंगरौली 11 जुलाई 2025
जिला विकास समन्वय और अनुश्रवण समिति दिशा की बैठक 16 जुलाई को दोपहर 2 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी। बैठक के दौरान पिछली बैठक के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा एवं एमपीआरडीसी की समीक्षा एनएच 39 की समीक्षा सड़क परिवहन एवं यातायात विभाग की समीक्षा रेलवे विभाग की समीक्षा ललितपुर से सिंगरौली रेल लाईन एवं कटनी से सिंगरौली रेल लाईन के दोहरीकरण के साथ साथ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, प्रधानमंत्री ग्रामीण विकास प्राधिकरण, जल मिशन, स्कूल शिक्षा विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, महिला एवं बाल विकास विभाग, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यात्रिकी विभाग,खाद्य आपूर्ति विभाग वन विभाग सहित जिले के विकास से संबंधित विदुओ पर चर्चा उपरांत निणर्य लिए जायेगे। कलेक्टर चन्द्र शेखर शुक्ला के द्वारा जिलाधिकारियो को निर्देश दिए गए है। बैठक में निर्धारित समयानुसार जानकारी के साथ उपस्थित रहे।