पंचायत के उप निर्वाचन को सुचारू रूप से सम्पादन करने हेतु अधिकारियो एवं कर्मचारियो के मध्य कार्य विभाजन
सिंगरौली 11 जुलाई 2025

सचिव मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के परिपालन में पंचायतो के उप निर्वाचन को सुचारू रूप से सम्पादन कराने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र शेखर शुक्ला के द्वारा अधिकारियो एवं कर्मचारियो का कार्य विभाजन करते हुयें सुचारू रूप से कार्य सम्पन्न किए जाने का आदेश जारी किया गया है। विदित हो कि आकस्मिक रूप से रिक्त हुये सरपंच एवं पंच पद का उप निवाचन होना है जिसमें कुल दो पंचायतो में सरपंच पद एवं 17 पंचायतो में पंच पद का निर्वाचन होना है। जिसमें जनपद पंचायत बैढ़न के 1 पंचायत में सरपंच पद एवं 8 पंचायतो में पंच पद का उप निर्वाचन होना है। तथा जनपद पंचायत चितरंगी में 1 पंचायत में सरपंच पद एवं 4 पंचायतो में पंच पद तथा जनपद पंचायत देवसर में 4 पंचायतो में पंच पद का उप निर्वाचन होना है। जिसे मद्दे नजर रखते हुये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा अधिकारियो के मध्य कार्य विभाजन किया गया है।
जिसके तहत मतगणना दल का गठन करने हेतु राम लखन शुक्ला जिला परियोजना समन्वयक एवं गौरव जिला सूचना अधिकारी एनआईसी, मतदान दलो को प्रशिक्षण हेतु एसबी सिंह जिला शिक्षा अधिकारी, सख्यकी सेल हेतु उपखण्ड अधिकारी एवं समस्त रिटर्निग आफीसर,रूट चार्ट जोनल अधिकारी तथा सेक्टर मजिस्ट्रेटो की नियुक्ति हेतु उपखण्ड अधिकारी समस्त प्रभारी अधिकारी भू अभिलेख, अधीक्षक भू अभिलेख, इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनो का प्रथम रेण्डमाईजेशन हेतु प्रदीप चडार कार्यपालन यंत्री पीआईयू, श् गौरव डीआईओ एवं मान सिंह जिला व्यावसायिक समन्वयक, मतदान सामंग्री एवं आकलन वितरण वापसी की व्यवस्था हेतु रिटर्निग आफीसर समस्त एवं सहायक आयुक्त जन जाति कार्य विभाग,मतदान के पूर्व मतदान दलो हेतु सामंग्री वितरण वापसी प्राप्त करने हेतु उपखण्ड अधिकारी समस्त रिटर्निग आफीसर समस्त, मतपत्र की व्यवस्था हेतु वरिष्ट कोषालय अधिकारी तथा रिटर्निग आफीसर समस्त, मतदान केन्द्र को की व्यवस्था हेतु उपखण्ड अधिकारी समस्त तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को जिम्मेदारी सौपी गई है।
जारी आदेश में परिवहन व्यवस्था हेतु खनिज अधिकारी जिला परिवहन अधिकारी, जिला आपूर्ति अधिकारी, वीडियोग्राफी हेतु रिटर्निग आफीसर समस्त, जनपद पंचायत चितरंगी, बैढ़न, देवसर, प्रतिबंधत्मक कार्यवाही हेतु अपर कलेक्टर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रिटर्निग आफीसर समस्त, विद्युत व्यवस्था कार्यपालन यंत्री मध्यप्रदेश विद्युत मण्डल, निर्वाचक नामावली की व्यवस्था हेतु उप जिला निर्वाचन अधिकारी, उपखण्ड अधिकारी एवं तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार, मतदाता सूची की प्रमाणित प्रतिलिपि हेतु उपखण्ड एवं रजिस्ट्रकरण अधिकारी, सुरंक्षा व्यवस्था हेतु अपर जिला दण्डाधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, मीडिया सर्टिफिकेशन मानीटरिंग कमेटी हेतु रिटर्निगआफसीर समस्त, जन सम्पर्क अधिकारी, कम्युनिकेशन प्लान हेतु रमेश पटेल प्रबंध लोक सेवा गारंटी, सीलिंग कार्य करवाने हेतु उपखण्ड अधिकारी समस्त, रिटर्निग आफीसर समस्त, तथा मतगणना स्थल पर साफ सफाई हेतु कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण, कार्यपालन यंत्री स्वाथ्य यात्रिकी विभाग को दायित्व सौपा गया है। साथ ही प्रभारी अधिकारियो के सहयोग के लिए सहायक अधिकारी कर्मचारियो को भी नियुक्त किया गया है।