“ग्राम पंचायत धानी उपचुनाव: अशोक पाठक ने भरा नामांकन, पूर्व सरपंच के बेटे ने दिखाई दावेदारी

चितरंगी, 02 जुलाई 2025
ग्राम पंचायत धानी में पंच/सरपंच उपचुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। आज पूर्व सरपंच स्व. रामप्रताप पाठक के पुत्र अशोक कुमार पाठक ने उपचुनाव के लिए अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया।
तहसील चितरंगी स्थित रिटर्निंग ऑफिस में तहसीलदार एवं रिटर्निंग ऑफिसर श्री ऋषि नारायण सिंह के समक्ष अशोक पाठक ने विधिवत रूप से नामांकन प्रस्तुत किया। इस दौरान उनके समर्थन में श्री आदित्य प्रसाद पाठक, श्री इंद्र प्रताप पाठक, श्री सुनील कुमार पाठक, हरिशंकर पाठक, भांजा प्रसाद पाठक, दादू लाल भूतिया, मुबारक बख्श (उप सरपंच धानी), अंकित पांडे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बता दें कि स्व. रामप्रताप पाठक के निधन के बाद इस उपचुनाव की घोषणा की गई है, और अब यह चुनाव धानी क्षेत्र में चर्चा का प्रमुख विषय बन गया है।
रिपोर्टर: ज्ञानेंद्र पाठक, चितरंगी