डिंडोरी का युवक मजदूरी करने महाराष्ट्र गया ट्रेन की चपेट में आने से मौत का शिकार

0 445

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट 

समनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम जाता डोंगरी निवासी चूरामन पिता भान सिंह सिंह (आयु लगभग 28 वर्ष) की महाराष्ट्र के मुंबई में रेल हादसे में मौत हो गई। बताया गया कि चूरामन मजदूरी करने महाराष्ट्र पुणे गया था।

रेल लाइन में कार्य करते समय अचानक ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। जानकारी के अनुसार मृतक का पीएम कराकर शव को गृह ग्राम भेजा जा रहा है।

गौरतलब है कि आदिवासी बहुल डिंडौरी जिले के सैकड़ों लोग रोजगार के लिए हर साल बड़े शहरों की ओर पलायन करते हैं।

इस दौरान हादसों में अब तक कई मजदूरों की जान जा चुकी है, लेकिन मजदूर रोजी रोटी की तलाश में लगातार पलायन कर रहे हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment