ग्रामीण की डिंडोरी कलेक्टर से मांग सरहरी पंचायत में हुआ भ्रष्टाचार, निष्पक्ष जांच के बाद हो कड़ी कार्यवाही,

“जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट”
“ग्राम पंचायत सरहरी का मामला”
डिंडोरी हर पहर खबर गाँव शहर । डिंडोरी जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सरहरी के जागरूक ग्रामीण त्रिलोक सिंह चौहान द्वारा डिंडोरी कलेक्टर के नाम शिकायत पत्र प्रस्तुत कर पंचायती नुमाइंदों के द्वारा किए गए शासकीय राशि भ्रष्टाचार खेल पर लगाम लगाने मांग की है ग्रामीण त्रिलोक चौहान ने शिकायत पत्र में उल्लेख किया है कि ग्राम पंचायत सरहरी में अमृत सरोवर निर्माण कार्य बिना कराए ही शासकीय राशि को आहरण कर लिया गया है शिकायतकर्ता के द्वारा ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों द्वारा किए गए फर्जीवाड़े की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में भी दर्ज कराई है शिकायतकर्ता के द्वारा बतलाया गया कि उसने 5-6 माह पूर्व भी पंचायत के जिम्मेदारों के खिलाफ डिंडोरी कलेक्ट्रेट पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए पंचायत के जिम्मेदार नुमाइंदे के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग की थी लेकिन आज तक शिकायतकर्ता की शिकायत पर विभागीय अधिकारियों के द्वारा ध्यान नहीं दिया गया परिणाम स्वरूप पंचायत में भ्रष्टाचार फल फूल रहा है तो वही शिकायतकर्ता त्रिलोक चौहान की माने तो अमृत सरोवर निर्माण कार्य सहित पंचायत के द्वारा कराए गए अन्य निर्माण कार्यों एवं पंचायत के जिम्मेदारों द्वारा शासकीय राशि का आकस्मिक व्य बिलो का रिकॉर्ड निकाला जाए तो भ्रष्टाचार का खुलासा हो सकेगा आवेदक के द्वारा कलेक्टर डिंडोरी नेहा मारव्या से पंचायत के जिम्मेदारों के द्वारा किए जा रहे हैं भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की मांग करते हुए शासकीय राशि गवन करने वालों से रिकवरी की भी मांग की है आवेदक के द्वारा बतलाया गया कि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाई गई शासकीय राशि कि अगर भ्रष्टाचार करने वालों से रिकवरी होती है तो वह संपूर्ण राशि पंचायत विकास कार्यों के उपयोग में लाई जा सकती है