पंचायत पेसा मोबिलाइजर्स कर्मचारी संघ शहपुरा के द्वारा 7 दिवसीय सामूहिक अवकाश रखने की जनपद पंचायत शाहपुरा को ज्ञापन सौंपा गया

डिंडोरी से जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट,
पंचायत पेसा मोबिलाइजर्स कर्मचारी संघ शहपुरा के द्वारा 7 दिवसीय सामूहिक अवकाश रखने की जनपद पंचायत शहपुरा को ज्ञापन सौंपा ,प्रदेश कमेटी के तत्वाधान में दिया गया। और अपनी विभिन्न समस्या जैसे विगत 6 माह के मानदेय भुगतान न मिलने ,डाटा नेट वाउचर रिचार्ज न मिलने , और पंचायत के समस्त प्रकार की समस्या को जनपद सीईओ को सूचित किए।जिसमें जिला प्रदेश संयोजक एवं जिला अध्यक्ष राजाराम साहू,शहपुरा ब्लॉक अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद रैदास,ब्लॉक सचिव भोजराज उइके,एवं समस्त मोबिलाइजर्स साथी उपस्थित रहें।