
डिंडोरी ब्लॉक से प्रदीप अहिरवार की रिपोर्ट
डिंडौरी : 24 जून, 2025
आवेदिका कमलेश्वरी पति टंकारदास पनिका ग्राम पंचायत मिंगडी थाना डिण्डौरी के निवासी हैं अपने पति की प्रताडना से परेशान श्रीमति कमलेश्वरी आज अपनी व्यथा लेकर कलेक्टर से मिलने जनसुनवाई में अपना आवेदन देकर आप बीति पीडा को कलेक्टर को सुनाई। कि मेरे पति घर से बाहर निकालते हैं और मार पीट करते हैं। मेरा सब सामान छीन लिया है। कमलेश्वरी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने महिला बाल विकास विभाग के श्री अधिकारियों को समस्या निराकरण करने के निर्देश दिए। जिस पर श्री आयोध्या प्रसाद राठौर के माध्यम से तत्कालिन व्यवस्था हेतु वन स्टॉप सेंटर में ठहरने की व्यवस्था की गई।