जिले के शहपुरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम करौंदी खेत में माटी डालते समय ट्रैक्टर में चढ़ा सांप ड्राइवर कूद कर भागा

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट
डिण्डौरी । जिले के शहपुरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम करौंदी में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के पास एक किसान के खेत में ट्रैक्टर ट्राली से माटी फेंका जा रहा था। इसी दौरान एक सांप आकर के ट्रैक्टर में चढ़ गया सांप को देखकर के ड्राइवर भयभीत हो गया और ट्रैक्टर से कूद कर भाग गया।
घटना की जानकारी लगते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जाम हो गई लोग सांप देखने के लिए उत्सुक नजर आए। हालांकि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों ने सावधानी पूर्वक सांप को खेत की ओर भगाया इस घटना से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बना