रेवांचल एक्सप्रेस में फर्जी टीटी की वसूली—यात्रियों ने पकड़ कर की पिटाई, जीआरपी के हवाले किया

0 477

📍रीवा से भोपाल:

रेवांचल एक्सप्रेस में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। शनिवार को ट्रेन की जनरल बोगी में यात्रियों से अवैध रूप से वसूली करता एक फर्जी टीटी पकड़ा गया। मामला उस वक्त सामने आया जब रीवा के हरिहरपुर निवासी अभिषेक तिवारी भोपाल की ओर यात्रा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि एक युवक फर्जी पहचान पत्र दिखाकर खुद को टीटी बताने लगा और यात्रियों के टिकट चेक करने के बहाने पैसे वसूलने लगा।

शुरुआत में कुछ यात्री झांसे में आ गए, लेकिन जैसे-जैसे उसकी गतिविधियां संदिग्ध नजर आने लगीं, यात्रियों ने उससे पूछताछ शुरू की। घबराहट में युवक की सच्चाई सामने आ गई। यात्रियों ने मिलकर उसे पकड़ा, वसूले गए पैसे वापस करवाए और तुरंत ट्रेन में मौजूद जीआरपी को बुलाकर उसके हवाले कर दिया।

फर्जी टीटी नशे की हालत में था और अभी तक उसका नाम सामने नहीं आया है। कटनी जीआरपी ने युवक को अपनी हिरासत में ले लिया है। इस मामले में रेलवे टीआई आर.एस. ठक्कर ने बताया कि वे कटनी जीआरपी से रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

👉 यह घटना रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है और यात्रियों की सतर्कता से एक बड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आ सका।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment