अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने पंचायत के कार्यों का किया निरीक्षण

0 363

सीधी से विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट 

अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धनंजय मिश्रा ने सीधी जिले के कुसमी विकासखंड के दूरस्थ ग्राम मझगंवा, सोनगढ़, टमसार, भदौरा का भ्रमण कर शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं तथा हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

भ्रमण के दौरान मनरेगा योजना के तहत निर्मित खेत तालाब, कपिल धारा कूप, पेंशन योजनाओं, जल गंगा संवर्धन अभियान के साथ-साथ ई-केवाईसी कार्य का भी निरीक्षण किया गया। उपस्थित सचिव, ग्राम रोजगार सहायक एवं पीसीओ को सभी योजनाओं को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

भ्रमण के दौरान सीईओ जनपद पंचायत कुसमी ज्ञानेंद्र मिश्रा, डीसी आवास ब्रह्मानंद पाण्डेय, बीसी आवास अर्जुन सिंह चौहान, सचिव मझगवां राम बहादुर सिंह भी उपस्थित रहे।

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment