ओबी कंपनी मे विस्थापितों की भर्ती क़ो लेकर हुई गहन बैठक

बीना / सोनभद्र : बीना पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जवाहर नगर घरसड़ी मे लगभग दो पहर मे क्षेत्र के विस्थापित नेता एवं विस्थापितों के लिए कंपनी मे निःशुल्क भर्ती प्रक्रिया क़ो लेकर मीटिंग कर गहन मंथन किया गया।
बता दे कि मंगलवार क़ो दो पहर बाद बीना परियोजना मे निविदा प्राप्त कंपनी चेनई राधा स्वामी मे विस्थापितों क़े रोजगार क़ो लेकर गहन मंथन किया गया। इनलोगो का कहना है कि खड़िया मे ओबी कंपनी कलिंगा मे जो दुर्व्यवहार एवं ना इंसाफ हुआ है वह बीना परियोजना मे नहीं होने दिया जयेगा। कंपनी क़ो पहली प्रार्थमिक्ता विस्थापितों क़ो देना होगा। मनमाना नहीं करने दिया जयेगा। हम लोगो की नियत एवं नीति स्पष्ट है कि कंपनी मे सतप्रतिश विस्थापित एवं प्रभावितो क़ो ही रोजगार के लिए मौका मिलना चाहिए। कार्यक्रम के बाद खड़िया परियोजना मे धरना के समय लिखाये गए मुकदमा वालों क़ो माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अरविंद दुबे, सत्य प्रकाश, राज दुबे, राकेश तिवारी, राधेश्याम दुबे (मुन्नू दुबे), रोहित भारती सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।