जिला रोजगार कार्यालय डिंडोरी, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र तथा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था डिंडौरी के संयुक्त तत्वावधान में 17 जून 2025 को शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी विद्यालय समनापुर जिला डिंडौरी में युवा-संगम रोजगार मेला, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला का आयोजन प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक किया जाएगा

0 286

डिंडोरी से मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट,

युवा-संगम रोजगार मेला, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला का आयोजन,

उक्त मेले में बेरोजगार युवाओं/युवतियों को विभिन्न निजी प्रतिष्ठानों में रोजगार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। भाग लेने वाली कंपनियों में शिव शक्ति एग्रीटेक लिमिटेड, एसआईएस सिक्यूरिटी, DIXON TECHNOLOGIES PVT.LTD. , पुखराज हेल्थ केयर, क्वेश कॉर्प, रव्या वर्क फोर्स प्राइवेट लिमिटेड, वर्धमान यार्न्स मंडीदीप, मॉडर्न वूलेंस भीलवाड़ा और करियर ब्रिज स्किल सॉल्यूशन (मैग्नेटि मरेली मदर्सन कंपनी के लिए) आदि शामिल हैं। कुल 9 कंपनियाँ में सेल्स एसोसिएट, सिक्योरिटी गार्ड, ऑपरेटर, मशीन ऑपरेटर, ऑफिस असिस्टेंट ट्रेनी आदि पद शामिल हैं। शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, आई.टी.आई., डिप्लोमा आवश्यक है। आवेदकों की आयुसीमा 18 से 40 वर्ष होना चाहिए। 

रोजगार मेले में सम्मिलित होने हेतु इच्छुक उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र (आधार), बायोडाटा, फोटो एवं अन्य प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए श्री रोहित कुमार पाण्डेय मोबाइल नंबर 7987965116 जिला रोजगार कार्यालय डिंडौरी में संपर्क कर सकते हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment