अवैध रेत परिवहन करते ट्रक जब्त – वाहन चालक व स्वामी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज

🚨 सीधी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत परिवहन करते ट्रक जब्त, चालक-स्वामी पर FIR दर्ज,
सीधी, 17 जून 2025 –
सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द श्रीवास्तव व एसडीओपी चुरहट के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी निरीक्षक सुधांशु तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक बिना नंबर ट्रक जब्त कर लिया, जो अवैध रेत लेकर शिकारगंज से हत्था की ओर जा रहा था।
दिनांक 15 जून को गश्त के दौरान पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली, जिसके आधार पर शिकारगंज क्षेत्र में घेराबंदी कर संदिग्ध ट्रक को रोका गया। पूछताछ में चालक ने ट्रक का नंबर MP18H5440 बताया लेकिन वह रेत परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने चालक की पहचान सुरेश कोल पिता बाबूलाल कोल, निवासी रामनगर, थाना रामनगर, जिला मैहर के रूप में की है। वहीं वाहन स्वामी का नाम विवेक कुमार सिंह निवासी बुढ़वा, थाना देवलोंद, जिला शहडोल सामने आया है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना रामपुर नैकिन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(5), 3(5), खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम की धारा 4/21 एवं मोटर यान अधिनियम की धारा 130(3)/177 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
इस कार्यवाही में निरीक्षक सुधांशु तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक रजनीश सिंह एवं प्रधान आरक्षक महेन्द्र विश्वकर्मा की विशेष भूमिका रही। पुलिस की इस सख्त कार्यवाही से रेत माफियाओं में हड़कंप मचा है।
– रिपोर्ट: Pride इंडिया News