ऊरमलिया बस की टक्कर से PWD कर्मचारी गंभीर घायल, रीवा रोड पर आधे घंटे तक पड़ा रहा

0 325

सीधी से विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट,

रामपुर नैकिन (सीधी)

सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत सोमवार दोपहर करीब 1 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शिकारगंज क्षेत्र में ऊरमलिया बस ने एक बाइक सवार को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। यह बस भंवरसेन पुल से होते हुए रीवा की ओर जा रही थी।

हादसे में घायल व्यक्ति की पहचान मंगलदीन कुशवाहा के रूप में हुई है, जो PWD (लोक निर्माण विभाग) में कार्यरत हैं और वर्तमान में शिकारगंज कार्यालय में पदस्थ हैं। मूल रूप से वह गांव चोरगड़ी निवासी हैं।

इस हादसे में उन्हें शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं और कमर की हड्डी टूट गई है। हादसे के बाद घायल मंगलदीन कुशवाहा करीब आधे घंटे तक सड़क पर ही पड़े रहे, लेकिन कोई एंबुलेंस या प्रशासनिक सहायता मौके पर नहीं पहुंची।

स्थानीय लोगों ने उन्हें देख कर तुरंत डायल 108 एंबुलेंस सेवा को कॉल किया, लेकिन एंबुलेंस के समय पर न पहुंचने की स्थिति में उन्हें एक ऑटो के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रामपुर नैकिन ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी ने मीडिया को जानकारी दी कि घायल की शिकायत मिलने पर बस और चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा जांच प्रारंभ कर दी गई है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment