जवाहर नवोदय विद्यालय चुरहट में कक्षा 6वीं में आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई
प्रभारी प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय चुरहट, जिला-सीधी के कक्षा 6वीं में सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन www.navodaya.gov.in या https://cbsritms.rcil.gov.in/nvs/ आवेदन हेतु आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 29.07.2025 है। अभ्यर्थी का जन्म दिनांक 01.05.2014 से 31.07.2016 के बीच होना चाहिए, अभ्यर्थी सीधी जिले का निवासी होना चाहिए एवं सीधी जिले में ही 5वीं में अध्ययनरत होना चाहिए, पात्रता पूर्ण करने वाले अधिक से अधिक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करें।