सीधी जिले के बहरी थाना अंतर्गत कुबरी में अत्यधिक मात्रा में शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत,

तहसील रिपोर्टर अरविन्द द्विवेदी बहरी,सीधी की रिपोर्ट
सीधी जिले के बहरी थाना अंतर्गत कुबरी में एक व्यक्ति की मौत की खबर प्राप्त हो रही है मृतक का नाम महेश खान, निवासी ग्राम- कुबरी, बताया गया है जो मध्यांचल ग्रामीण बैंक के सामने आज करीब रात 7 बजे अत्यधिक मात्रा में शराब के सेवन कर लेने के कारण सिर के बल उल्टा गिर जाने से और पिछले हिस्से में सिर पर गंभीर चोट लग जाने से मौके स्थल पर ही मौत हो जाने की सूचना प्राप्त हुई है ,साथ ही फोटो में साफ देखा जा रहा है कि एक व्यक्ति और शराब के नशें में शराब की दुकान के सामने ही बेहोशी की हालत में लेटा हुआ है,सूचनाकर्ता के द्वारा यह भी बताया गया कि स्थानीय ग्रामीणों ने बहरी थाना पुलिस को सूचना देने पर पुलिस टीम स्थल पर पहुंच कर मृतक व्यक्ति के परिजनों को सूचित करते हुए पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि ऐसी स्थिति यहां लगभग रोज की रहती है, पास में ही सरकारी स्कूल, बैंक,लोगों का घर है जहां शराबियों द्वारा उत्पात करते हुए लड़कियों, व्यापारी से भी छेड़ छाड़ करते रहते हैं , जहां स्थानीय रहवासी इनके उत्पात से परेशान हैं वही ग्रामीणों द्वारा शराब की दुकान यहां से अन्य जगह हटाने की मांग की जा रही है