विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत सीधी के गांवों में कृषि वैज्ञानिकों ने किया किसानों से संवाद

0 825

रिपोर्ट-शाहिद खान सिहावल सीधी मध्यप्रदेश,

65000 गांवों में 1.3 करोड़ किसानों को जोड़ने का लक्ष्य, वैज्ञानिक खेती पर ज़ोर,

सीधी, मध्यप्रदेश।

देशभर में किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को सीधी जिले में अभियान का छठवां दिन मनाया गया। इस अवसर पर दूसरे दल द्वारा सिहावल, महुआर एवं सेमरी गांवों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इन कार्यक्रमों में कृषि वैज्ञानिक अलका सिंह और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी पप्पू यादव ने किसानों से सीधा संवाद स्थापित किया। किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, मृदा परीक्षण, फसल विविधीकरण, जल प्रबंधन, और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

यह अभियान 29 मई से 12 जून 2025 तक पूरे देश में चलाया जा रहा है, जिसमें 723 जिलों के 65,000 से अधिक गांवों को शामिल किया गया है। सरकार का लक्ष्य है कि इस अभियान के माध्यम से 1.3 करोड़ से ज्यादा किसानों को सीधा लाभ पहुंचाया जाए।

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने किसानों को बताया कि किस प्रकार से PM-KISAN, e-NAM, और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर वे अपनी खेती को अधिक लाभदायक बना सकते हैं।

भारत सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2025 तक किसानों की आय दोगुनी की जाए। इसी दिशा में विकसित कृषि संकल्प अभियान एक ठोस पहल है, जो वैज्ञानिक पद्धतियों के प्रचार, स्थायी कृषि, और आधुनिक तकनीकों के प्रसार को लेकर किसानों को प्रेरित कर रहा है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे और उन्होंने वैज्ञानिकों से सवाल पूछकर अपने शंकाओं का समाधान भी प्राप्त किया।

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment