सीधी जिले के कुसमी में अवैध रेत खनन पकड़ा गया, 1000 घन मीटर रेत जब्त, पोकलेन मशीन भी सीज़,

0 885

सीधी से विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट,,

सीधी। जिले के कुसमी क्षेत्र में रविवार देर रात प्रशासन और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रेत खनन का भंडाफोड़ किया। यह कार्रवाई रात करीब 10 बजे की गई, जिसमें एक पोकलेन मशीन जब्त की गई है। हालांकि, मौके पर मौजूद दो ड्राइवर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, टीम को मौके पर लगभग 1000 घन मीटर अवैध रेत मिली। खास बात यह है कि सिंगरौली जिले में रेत खनन का ठेका सहकार ग्लोबल कंपनी को मिला है, लेकिन कंपनी सीधी जिले की सीमा में घुसकर अवैध खनन कर रही थी। जबकि सीधी जिले में रेत खनन से संबंधित मामला न्यायालय में विचाराधीन है और वहां खुदाई पर रोक लगी हुई है।

बताया जा रहा है कि कंपनी ने सिंगरौली जिले से पोकलेन मशीन मंगवाई थी और सोमवार सुबह तक रेत निकालने की योजना थी। इससे पहले ही कुसमी एसडीएम आर.पी. त्रिपाठी के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में तहसीलदार एकता शुक्ला, थाना प्रभारी भूपेश वैश और खनिज निरीक्षक शिशिर यादव मौजूद रहे।

खनिज निरीक्षक शिशिर यादव के अनुसार, ठेकेदार ने सिंगरौली जिले के नाम पर सीधी जिले में 1000 घन मीटर से अधिक रेत का अवैध रूप से उत्खनन किया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment