बेलहा मोड़ पर भीषण सड़क हादसा: बल्कर और बाइक की टक्कर में महिला की मौत, दो गंभीर घायल

0 1,028

सीधी से विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट,,

सीधी, कुबरी,

आज सुबह करीब 11 बजे कुबरी बेलहा मोड़ पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें एक महिला की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज रीवा में जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक पर सवार तीन लोग बेलहा की ओर मुड़ ही रहे थे कि तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा एक बल्कर वाहन बाइक से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक लगभग 100 मीटर तक घसीटती चली गई।

हादसे में महिला सुनीता साहू w/o बुद्धिमान साहू की जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान दुखद मृत्यु हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रमाशंकर साहू पिता बुद्धिमान उम्र 8 वर्ष की स्थिति गंभीर अवस्था में स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।स्थिति गंभीर होने पर परिवहक डाक्टर,नर्स , ब्लड और ऑक्सीजन से साथ सीधी से रीवा रेफर कर दिया गया है, रीवा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टरों से खरे डॉक्टर लगातार संपर्क बनाए हुए है, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बेलहा मोड़ पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे होते हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

प्राइड इंडिया न्यूज़ तहसील रिपोर्टर अरविंद द्विवेदी बहरी 

7879126191

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment