अल्पसंख्यक आयोग के माननीय सदस्य मो. शमशाद शाई को जदयू कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

जहानाबाद।जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकर्ताओं द्वारा अल्पसंख्यक आयोग के माननीय सदस्य मो. शमशाद शाई का जहानाबाद पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। जैसे ही वे जिले में पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत जुलूस निकाला।
इस अवसर पर मो. शमशाद शाई ने कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वे हमेशा अल्पसंख्यक समाज के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार ने अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई हैं, जिनका लाभ ज़मीनी स्तर तक पहुँचाया जा रहा है।
इस दौरान कार्यक्रम में जदयू के जिला अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा, शुशील सिंहा, मुरारी यादव, नवीशेर आलम समेत कई गणमान्य लोग भी मौके पर मौजूद थे। सभी ने मो. शमशाद शाई का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर चर्चा की।
कार्यकर्ताओं में इस स्वागत को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे माहौल में उत्सव जैसा नज़ारा देखने को मिला।
– नवीन कुमार, संवाददाता, पटना (बिहार)
—