सीधी पुलिस की बड़ी सफलता — 1451 लीटर अवैध शराब जब्ती से अवैध कारोबारियों की टूटी कमर।

0 339

“सीधी पुलिस का अवैध शराब माफियाओं पर करारा प्रहार — एक ही दिन में आबकारी एक्ट के अलग अलग प्रकरण पंजीबद्ध कर जप्त किये ₹8.12 लाख कीमती मशरुका,,

संभाग स्तरीय सघन अभियान,,

पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन श्री गौरव राजपूत द्वारा चलाये गए एक दिवसीय अभियान के तरताम्य में, पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के कुशल निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द श्रीवास्तव तथा जिले के समस्त पुलिस अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विरुद्ध एक दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत जिलेभर में आबकारी एक्ट के अलग अलग प्रकरण दर्ज कर 1451 लीटर अवैध शराब जप्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹4.62 लाख है। साथ ही परिवहन मे प्रयुक्त वाहन कीमती 3.5 लाख कुल ₹8.12 लाख मूल्य का मशरुका जप्त किया गया है ।

 

*जप्त की गई अवैध शराब:-*

 

*थाना मड़वास:-* , 337 लीटर, ₹82,210

 

*थाना सेमरिया:-* 185 लीटर, ₹57,360

 

*थाना चुरहट:-* 181 लीटर, ₹53,100

 

*थाना बहरी* 139.28 लीटर, ₹36,980

 

*थाना मझौली:-* 127.06 लीटर, ₹41,160

 

*थाना कमर्जी:-* 115.84 लीटर, ₹42,130

 

*थाना अमिलिया:-* 97.62 लीटर, ₹40,860

 

*थाना रामपुर नैकिन:-* 89.13 लीटर, ₹45,180

 

*थाना जमोड़ी:-* 70.42 लीटर, ₹21,089

 

*थाना कोतवाली:-* 48.66 लीटर, ₹17,905

 

*थाना कुसमी:-* 55.65 लीटर, ₹19,340

 

*थाना भुइमाड़:-* 17.5 लीटर, ₹3,950

 

कुल मिलाकर इस एक दिवसीय अभियान में सीधी पुलिस द्वारा 106.19 लीटर अंग्रेजी शराब, 536.97 लीटर देसी शराब, तथा 808 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जप्त कर कठोर कानूनी कार्रवाई की गई है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment