गृह प्रवेश के बाद गैस रिसाव से लगी आग, 11 लोग झुलसे; 9 अस्पताल में भर्ती, एक बच्चा गंभीर

थाना बौंडी क्षेत्र के सिपहिया चारी गांव में देशराज यादव के घर पर गृह प्रवेश का कार्यक्रम 26 मार्च को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के बाद अधिकांश रिश्तेदार अपने-अपने घर लौट गए थे, जबकि कुछ लोग घर पर ही रुक गए। रात करीब आठ बजे जब सभी लोग भोजन हेतु कमरे में एकत्रित हुए और दाल छौंकने लगे, उसी दौरान गैस सिलेंडर में रिसाव के चलते अचानक आग लग गई।
बताया जा रहा है कि गैस पहले से खुली रह गई थी, जिससे कमरे में गैस भर गई थी और चूल्हा जलाते ही आग फैल गई। हादसे में कुल 11 लोग झुलस गए। झुलसने वालों में शामिल हैं:
- श्रीमती नीतू यादव पत्नी अक्षय कुमार
- श्रीमती नानकाई यादव पत्नी देशराज यादव
- देशराज यादव पुत्र झब्बू लाल
- सिकंदर यादव पुत्र देशराज यादव (उम्र 9 वर्ष, लगभग 35% जलन)
- केतकी यादव पत्नी मुकेश यादव, निवासी ब्रह्मपुर, मोहम्मदपुर खाला, बाराबंकी
- रितु यादव पुत्री उमेश यादव, निवासी कराकिंधु थाना रामगांव, बहराइच
- सीमा पत्नी बृजमोहन यादव
- बृजमोहन पुत्र हरिश्चंद्र यादव, निवासी गढ़ बिलाड़ा, थाना फखरपुर
- सुषमा पुत्री बृजमोहन यादव
- घनश्याम
सुषमा और घनश्याम को मामूली चोटें आईं हैं, और वे घर पर ही हैं। बाकी नौ लोगों को तत्काल जिला अस्पताल बहराइच भेजा गया, जहां इलाज चल रहा है। सभी की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है, केवल सिकंदर यादव की स्थिति गंभीर है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य संपन्न कराया और स्थिति को नियंत्रित किया। गांव में इस समय शांति व्यवस्था सामान्य है।
रिपोर्टर: सुभाष कुमार विश्वकर्मा
ब्यूरो चीफ, प्राइड इंडिया न्यूज़, बहराइच