कांग्रेस ने की शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम का आयोजन

पटना (मसौढ़ी ) बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता मृत्युंजय पेरियार ने आज गुरूवार को मसौढ़ी के खरौना गांव में जरूरतमंद बच्चों के बीच कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षा सामग्री का वितरण किया, इस दौरान स्कूल के सैकड़ों से अधिक छात्र छात्राऔ ने भाग लिया, इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मृत्युंजय पेरियार ने कहा कि लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के शिक्षा न्याय संवाद के तहत मैं कार्यक्रम का आयोजन कर जरूरतमंद बच्चों के बीच में शिक्षण सामग्री का वितरण किया हूं, जिससे बच्चों में शिक्षा के प्रति जिज्ञासा बढ़ेगी वहीं बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में शख्त शैक्षणिक कैलेंडर लागू करने, छात्रों की डीग्री तैय समय पर पुरी करने, साथ ही हर कालेज और विश्वविद्यालयों प्लेसमेंट सेल बनाने की बात कही। इस दौरन उन्होंने हर घर कांग्रेस का झंडा लगाकर पार्टी के प्रति अपनी कर्मनिष्ठा को दिखाया, इस अवसर पर खरौना गांव के क ई लोग मौके पर मौजूद थे।
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार