अनपरा भवन पर समर्पण दिवस मनाया गया

0 341

बीना/सोनभद्र: विश्व भर में 13 मई को निरंकारी जगत में बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के किए गए कार्यों एवं योगदान को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में अनपरा भवन पर भी समर्पण भाव से यह दिवस मनाया गया।

रोहित लाल मुखी अनपरा ने बताया कि मंगलवार को संध्या 4 बजे से शाम 7 बजे तक महात्मा दिलीप कुमार (झारखंड) के तत्वाधान में शक्तिनगर, बीना, बिजपुर सहित आस-पास के क्षेत्रों से संगत एकत्रित हुई और सामूहिक रूप से प्रेरणा दिवस मनाया गया।

उन्होंने बताया कि 13 मई 2016 को बाबा हरदेव सिंह जी महाराज ने इस नश्वर शरीर को त्याग दिया था। राधेश्याम यादव, सेवादल संचालक ने बताया कि बाबा जी ने निरंकारी मिशन को 36 वर्षों तक अथक परिश्रम, त्याग, समर्पण और बलिदान से सींचा। उन्होंने मानव जगत में प्रेम, नम्रता और समभाव को स्थापित करने का कार्य किया।

महात्मा दिलीप कुमार ने अपने विचार रखते हुए कहा कि माता-पिता की बातों का पालन करना चाहिए। जानकारी होने के बावजूद जब तक हम परमात्मा को नहीं जानते, तब तक मन, वचन और कर्म में एकरूपता नहीं आ पाती। लेकिन जब हम सद्गुरु के माध्यम से परमात्मा को जान लेते हैं, तब जीवन में स्थिरता, समर्पण और प्रेम का भाव आ जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रेम से जीने वाला व्यक्ति समाज के लिए मिसाल बनता है, इसलिए सभी को मिल-जुल कर सहयोगपूर्ण जीवन जीना चाहिए।

इस अवसर पर सैकड़ों निरंकारी महात्मा एवं बहनों ने सत्संग का लाभ लिया। सत्संग के उपरांत सभी के लिए लंगर प्रसाद की भी व्यवस्था की गई थी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment