अधिकारियों एवं कर्मचारियों का अवकाश प्रतिबंधित
जिला ब्यूरो चीफ सीधी विनय कुमार त्रिपाठी
सीधी 12 मई 2025
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी स्वरोचिष सोमवंशी द्वारा आदेश जारी कर मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के पत्र दिनांक 09.05.2025 के अनुक्रम में सीधी जिला अंतर्गत नागरिक सुविधाओं की सहज आपूर्ति के लिए समस्त विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सभी प्रकार के अवकाश तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया है एवं भविष्य में अवकाश स्वीकृति पर आगामी आदेश तक प्रतिबंध लगाया गया है।
जारी आदेशानुसार प्रतिबंध अवधि में अवकाश हेतु सक्षम अधिकारी विशेष परिस्थितियों में आवेदन के परीक्षण उपरांत कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी की अनुमति से अवकाश स्वीकृत कर सकेंगे।