बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने बांटी खीर, बीना बौद्ध विहार परिसर में उमड़ा आस्था का सैलाब

0 308

बीना/सोनभद्र:
एनसीएल बीना के आवासीय परिसर में सोमवार दोपहर लगभग 1 बजे निर्माणाधीन बौद्ध विहार में बुद्ध पूर्णिमा का पावन पर्व बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बौद्ध अनुयायियों और बुद्ध के अनुयायकों ने मिलकर दीप प्रज्वलन किया और भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, बुद्ध पूर्णिमा के दिन खीर दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसी परंपरा का पालन करते हुए कार्यक्रम में खीर वितरण का आयोजन किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने प्रसाद रूप में ग्रहण किया।

इस विशेष अवसर पर समाजसेवी और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से सुभाष चन्द्र, अखिलेश कुमार मौर्य, राम दुलार, नंद राम, अवनीश, रविंद्र, धीरज प्रताप कुशवाहा, अरविंद जी फोरमैन, दया शंकर, विश्राम सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम के माध्यम से न केवल भगवान बुद्ध के विचारों और शिक्षाओं का प्रचार-प्रसार हुआ, बल्कि सामाजिक समरसता और एकता का संदेश भी लोगों तक पहुँचा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment