सीधी जिले के नेबुहा गांव में पिकअप वाहन चालक ने बाइक चालक जीजा साली को मारी टक्कर जीजा की मौत साली हुई गंभीर रूप से घायल वही पिकअप वाहन मौके से भाग गया
जिला ब्यूरो चीफ सीधी विनय कुमार त्रिपाठी

दिनांक 12.05.2025
सीधी जिले के नेबुहा गांव में तेज रफ्तार पिकअप वाहन चालक ने बाइक सवार जीजा साली को टक्कर मार दी टक्कर इतना तेज था कि जीजा की मौके पर मौत हो गई वही साली गंभीर रूप से घायल हो गई वही हादसे के बाद पिकअप वाहन मौके से फरार हो गया जानकारी के अनुसार जीजा मुकेश साकेत उम्र 35 साल निवासी गांव जोगीपुर और उनकी साली संगीता साकेत बाजार से लौट रहे थे तभी नेबुहा गांव में दम चार बजे करीब सामने से आ रही पिकअप वाहन ने टक्कर मारकर घटना स्थल से भाग गया जमोड़ी थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी ने मीडिया को बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है पुलिस टीम आरोपी की तलाश कर रही है वहीं मृतक के शव को मर्चुरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है