रेत माफिया पर बड़ी कार्रवाई: महिला सरपंच के पति की अवैध खनन पर JCB जब्त, अन्य वाहन फरार

खनिज विभाग और बहरी थाना की संयुक्त कार्रवाई, अब प्रशासन की अगली चाल पर निगाहें

0 710

 

सीधी (म.प्र.)। बहरी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत डोल में वर्षों से चल रहे अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ आखिरकार शनिवार सुबह प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। खनिज विभाग को मिली पुख्ता सूचना के आधार पर आज दिनांक 11 मई 2025 को सुबह-सुबह खनिज निरीक्षक की अगुवाई में बहरी पुलिस के सहयोग से डोल नदी पर छापा मारा गया।

इस कार्रवाई में एक JCB मशीन को मौके से जब्त कर लिया गया, जबकि अन्य वाहन मौके से भागने में सफल रहे। बताया जा रहा है कि यह अवैध रेत उत्खनन ग्राम की महिला सरपंच के पति द्वारा अपने सहयोगियों के साथ वर्षों से संचालित किया जा रहा था।

जब्त की गई JCB को फिलहाल बहरी थाना परिसर में पुलिस की सुरक्षा में खड़ा किया गया है। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि खनिज विभाग और पुलिस प्रशासन इस मामले में आगे क्या ठोस कार्रवाई करते हैं।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया है और अवैध खनन के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment